शक्तिमान ...
अपने लिए
अपनों के लिए
अपनी ख्याति की खातिर
तो सभी लड़ते हैं
शक्ति प्रदर्शन करते हैं
पर शक्तिमान तो वही है
जो लड़ता है
जो अड़ता है
दूसरों के हक़ के लिए
दूसरों की खुशी के लिए
भूल कर -
अपनी सारी परेशानियां
अपनी सारी कमज़ोरियां
और
जुटा रहता है अनथक
जिसे शक्ति मिलती है
खुशी की दमक मिलती है
देखकर चमक
आंखों में दूसरों की
और
जो दूसरों के सपनों में
भरकर ऊर्जा सारी
उन्हें देता है -
एक ऊंची उड़ान
एक खुला आसमान
आशाओं भरा ...
:- भुवन पांडे
#शक्तिमान