Hindi Quote in Shayri by Jyoti Prakash Rai

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#meaning
#अर्थ
झटक कर हाथ छुड़ाने का क्या अर्थ है ?
यूं रूठ कर जाने का क्या अर्थ है ?
गुस्ताखियां भी तो तुम्हीं ने की है,
इस तरह रौब दिखाने का क्या अर्थ है ?

माना कि प्यार करते हो बे - पनाह मुझसे
फिर इस तरह से सताने का क्या अर्थ है ?
मेरे चाहत की गहराई नापने है तो मुझसे कह दो
यूं रूठ कर आजमाने का क्या अर्थ है ?

अब रूठे हो तो सुनो, मान भी जाओ
मुझे आता नहीं मनाना, पहचान भी जाओ
बहुत हुआ इस तरफ उस तरफ मुंह फेरना
मेरी ओर देखो और लबों पर, मुस्कान भी लाओ

सुनों -
वक्त मिले ना मिले हम आया करेंगे
साथ मिलकर ख्वाबों को सजाया करेंगे
यूं रूठना मनाना ही मोहब्बत का मतलब है
कुछ इस तरह प्यार का अर्थ बताया करेंगे

हम मिलकर बिछड़ों को मिलाया करेंगे
साथ मिलकर ख्वाबों को सजाया करेंगे
कुछ इस तरह प्यार का अर्थ बताया करेंगे

।। ज्योति प्रकाश राय ।।

Hindi Shayri by Jyoti Prakash Rai : 111448848
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now