Hindi Quote in Blog by Arun Kumar Dwivedi

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मैं शाहजहां बोल रहा हूँ ।
हाँ वही जिसने ताजमहल तामीर कराया था ।
अपने प्यार की खातिर ।
तुम लोग जिसे देखकर आहें भरते हो ।
अजूबा कहते हो जिसे ।
मैंने मजदूरों के हाथ क्या काटे ।
जी भर गालियाँ सुनाई तुम लोगों ने ।
लेकिन ध्यान रखो ।
मैं मरा नहीं था कभी और मरूँगा भी नहीं ।
जबतक मजदूर इस धरती पर हैं ।
देखो आज मैं अपने हजार रूपों के साथ ,
खड़ा हूँ तुम्हारे पास पहचान सकते हो तो ।
पहचानों मुझे ।
और दो गालियाँ ।
नहीं दे सकते क्योंकि तुम मुझे जिस कपड़े से पहचानते थे
मैने उतार दिया है ।
और अब मैने हाथ काटना भी छोड़ दिया है ।
अब तो मैं सीधा सिर काटता हूँ सिर ।
भूख बनकर मार देता हूँ ।
मैं इन सब भागने वालों को रोक सकता था ।
क्योंकि इनके चेहरे आज भी मुझे मेरे बेडरूम में दिखते हैं
इनके होने का अहसास मैं अपने गार्डन में भी पाता हूँ ।
इनका अस्तित्व मैं घर के हर कोने में पाता हूँ ।
इनके दुधमुंहे बच्चों की किलकारियां जैसे कल की बात हो ।
लेकिन मैं इन्हें नहीं रोक रहा ।
क्योंकि इनकी नियति में दखल देने वाला कौन हूँ मैं ।
भागने दो ,थक कर गिरने दो ,मरने दो ।
इनको इनके किए की सजा मिलने दो ।
मैं वातानुकूलित कक्ष में अपने बच्चे संग खेल रहा हूँ ।
हाँ मैं शाहजहां बोल रहा हूँ ।
हाँ मैं शाहजहां बोल रहा हूँ ।

Hindi Blog by Arun Kumar Dwivedi : 111448700
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now