सफलता चूमे चरण आपके, आप भरोसा खुद पर कर लो।
विश्व विजय भी हो जायेगा,दया-क्षमा निज मन में भर लो।।
खुद ही अपने श्रम से मानव, अनायास सब पा लेता है।
वह भव सागर को पार करें, जब नौका को खुद खेता है।।
यदि दृढ़ संकल्पित हो मानव, राहें खुद हैं मिलती जाती।
उनके कृत्यों को देख-देख,सारी दुनिया है हर्षाती।।
यदि लक्ष्य पवित्र रघु सा होगा,धनवर्षा खुद कुबेर करते।
वह महापुरुष कहलाते हैं, अपने संकट जो खुद हरते।।
#खुद