जिसके संग हम लड़ सकते है ,
झुठमूठ के ख़फ़ा भी हो सकते है,
उनके हिस्से के हिस्सेदार बन सकते है,
हमारे लिए दुनिया से लड़ जाते है,
हमारी खुशी में सबसे ज्यादा वो ही मुस्कराते है,
मुश्किलो में आगे आ जाते है,
तूफानों से लड़ने का हौसला बढ़ाते है,
ईश्वर की ये अनमोल सौगात भाई कहलाते है।