तुम्हारी ज़िंदगी में मेरी क्या जगह है, ये तो मैं नहीं जानती मगर मेरे लिए तुम हमेशा सबसे खास हो। तुम्हारी मौजूदगी ही काफ़ी है तुम्हारा होना बताने के लिए। क्योंकि मैं चाहकर भी तुम्हें नज़रअंदाज़ नहीं कर पाती हूँ।
तुम हँसोगे मुझ पर मगर मैं बताना चाहती हूँ कि मैं कई दफ़ा तुमसे रूठी भी हूँ।
हाँ! मगर तुम्हें कभी जताया नहीं मैंने।
सुनो..
यूँ तो मेरे दिल में ना जाने कितने सवाल हैं जिनका जवाब बनाना मैंने सीख लिया है क्योंकि अब दिल नहीं चाहता है तुमसे सवाल करना।
मगर..
आज तुमसे कुछ पूछना चाहती हूँ.
.
क्या कभी तुमने, कुछ पल के लिए ही, मुझसे मोहब्बत की है??
वो जिसे मैंने तुम्हारी आँखों में देखा था,
वो जो मैंने तुम्हारी नज़रों में महसूस किया था..
क्या वो मोहब्बत नहीं थी??
#रूपकीबातें #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop