आसमान में उड़ी पतंगे,
मुद्दत बाद छतों पर हम हैं।
ढलता सूरज देख रहे हैं,
मजबूरी में रुके कदम हैं।
बचपन कैद घरों में है,
झांके खिड़की-दरवाजों से।
जिनके अपने दूर कहीं हैं,
उनकी साँसे अटकी हैं।
कुशल खैरियत से वे हों,
हर पल बस चाहत इतनी है।
#पतंग

Hindi Poem by Rama Sharma Manavi : 111441456

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now