Hindi Quote in Blog by Yug

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हाथ की ये लकीरें, लकीरें नहीं
ज़ख़्म की सूचियाँ हैं, इन्हें मत पढ़ो
दिल से उठते धुएँ को धुआँ मत कहो,
दर्द की आँधियाँ हैं, इन्हें मत पढ़ो!

मुसकराई जो तुम स्वप्न आने लगे,
खिलखिलाईं तो दिन भी सुहाने लगे,
जब तुम्हारी नज़र ने हमें छू लिया,
अपनी आँखों के आँसू सुखाने लगे,
अब न आँसू, न सपने, न कोई चमक
खोखली सीपियाँ हैं, इन्हें मत पढ़ो!

मछलियाँ थीं मगर जाल डाले नहीं
पास कंकर बहुत पर उछाले नहीं,
तुमको सीमाएँ अच्छी लगी इसलिए,
पाँव चादर से बाहर निकाले नहीं।
पृष्ठ कोरे हैं तो क्या हुआ फेंक दो-
अनलिखी चिट्ठियाँ हैं इन्हें मत पढ़ो!

उम्र-भर हाथ सबको दिखाते रहे,
और निराशा में आशा बँधाते रहे,
जब से देखा तुम्हें फूल से प्यार है,
हम मुंडेरों पे गमले सजाते रहे,
चुभ रहे जो तुम्हें तेज़ काँटे नहीं,
ये मेरी उँगलियाँ हैं, इन्हें मत पढ़ो।

मन बहकने लगा और घबरा गए,
भूख इतनी लगी धूप भी खा गए,
ज़िंदगी-भर बबूलों में भटका किए,
लौटकर अब उसूलों के घर आ गए,
अब पहाड़े सही याद कर लीजिए,
जो ग़लत गिनतियाँ हैं उन्हें मत पढ़ो!

विष्णु सक्सेना

Hindi Blog by Yug : 111439021
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now