जिसने प्यार किया,जिसने दिल दिया
सब पा लिया उसने सब खो दिया
बेदर्द चुभन और मीठी कसक
जहर ऐसा जिसमे है अमृत
जिसने पिया दर्द मे जी गया
जिसने प्यार किया,जिसने दिल दिया
प्यार मे अक्सर दिल करे नादानी
खेल दिलोंका पर जाँ की परेशानी
जिसने खेला जीतकर हार गया
जिसने प्यार किया,जिसने दिल दिया
आँधी नहीं मगर तूफाँ से कम नहीं
चिंगारी लगे मगर आग से कम नहीं
आग जिसने लगाई खुद जल गया
जिसने प्यार किया,जिसने दिल दिया
Sagar...✍️
fallow me...💝