प्यार करके भूल जाना हमे आया ही नहीं
तुमने कैसे कर लिया हमे सिखाया ही नहीं
हम है उन दीवानों में
जो है कम जमाने में
जाँ भी दे देते कसमसे
कसम को निभाने में
लेकिन मेरी चाहत को तुमने आजमाया ही नहीं
तुमने कैसे कर लिया हमे सिखाया ही नहीं
राहो में तेरी ना आयेंगे
तुझे बेवफा ना बुलाएंगे
प्यार का कोई इल्जाम
हम तुम पर क्यु लगाएंगे
जब मतलब प्यार का तुम्हे समझ आया ही नहीं
तुमने कैसे कर लिया हमे सिखाया ही नहीं
एक एहसान तू ये कर जा
मुझसे यादे तेरी ले जा
वादों की तरहा यादोंको
कहीं राहो में छोड़ जा
तेरी यादों पर जोर मेरा कभी चल पाया ही नही
तुमने कैसे कर लिया हमे सिखाया ही नहीं
Sagar...✍️
fallow me...💝