सत्य के लिये समय कम है
सच उपेक्षित है,
झूठ पर चर्चा है
संसद से सड़क तक
घर से बाहर तक।
असत्य के बोझ से
समय काँप रहा है,
सत्य के यहाँ
कोई आता-जाता नहीं,
झूठ की ठसक दिखती है
और समय काँपता हुआ
घर लौट रहा है।
05.05.16

*महेश रौतेला

Hindi Poem by महेश रौतेला : 111422485
shekhar kharadi Idriya 7 year ago

अप्रितम...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now