Hindi Quote in Romance by SURENDRA ARORA

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता

तुम पर कविता कैसे लिख दूँ
बन्द हैं राहें क्यूँ कर खोलूं ।

रात वीरानी की है तुमने
दिन की कहानी कैसे बोलूं ।

सावन आया बहार नहीं है
बरखा से क्या शिकवे कर लूँ ।

जीवन का ताना - बाना हैं उम्मीदें
टूटी उम्मीदों से आँचल भर लूँ।

कहा था तुमने आओगे इक दिन
उस दिन की तोहमत में जी लूँ ।

तुम पर कविता कैसे लिख दूँ
बन्द हैं राहें क्यूँ कर खोलूं ।


सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा
साहिबाबाद - 201005
( Mo.9911127277 )

Hindi Romance by SURENDRA ARORA : 111399497
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now