Hindi Quote in Poem by Brijmohan Rana

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुदंर कविता ..
विषय .दोस्ती ..
तेरी दोस्ती के कुछ पल चाहता हूँ ।
आ मिला हाथ ,तेरा जीवन भर का साथ चाहता हूँ ।।
अकेले अकेले बहुत ,चल दिए जनाब ।
आ तेरे साथ दो कदम ,चलना चाहता हूँ ।।
जमाना लाख रोडे अडाए ,मेरी राह में ।
तेरी दोस्ती का अनमोल ,पल चाहता हूँ ।।
आ बन जाये हम ,श्री कृष्ण सुदामा से मित्र ।
तेरे संग यह सुहाना ,रिश्ता निभाना चाहता हूँ ।।
तुझे भुला कर मैं एक पल ,भी जी नही सकूंगा ।
तेरे प्रेम की अनमोल डोर ,में बंधना चाहता हूँ ।।
दोस्ती तो दिल का ,एक अनमोल खजाना है ।
दोस्त तेरे साथ ,जीना मरना चाहता हूँ ।।
इस जग के बगीचे में ,खुशियों के फूल बहुत है ।
तेरे संग कुछ महकते फूल ,चूनना चाहता हूँ ।।
तू सदा महकता रहे ,हरदम यार मेरे ।
तुझे महकता देख ,इस जहाँ से चलना चाहता हूँ ।।
https://www.instagram.com/p/B6P6nWOhTRL/?igshid=1b9k6mlf4u3br

Hindi Poem by Brijmohan Rana : 111399034
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now