Hindi Quote in Quotes by ब्रह्मदत्त त्यागी

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

गुरुकृपायोगानुसार करने योग्य साधना का नियम कर्मयोग, भक्तियोग,ज्ञानयोग, -ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़
--------------------------------------------------------गुरुकृपायोगानुसार करने योग्य साधना का नियम
कर्मयोग, भक्तियोग, ज्ञानयोग आदि किसी भी मार्ग से साधना करने पर भी बिना गुरुकृपा के व्यक्ति को ईश्‍वरप्राप्ति होना असंभव है । इसीलिए कहा जाता है, गुरुकृपा हि केवलं शिष्यपरममङ्गलम् ।, अर्थात शिष्य का परममंगल अर्थात मोक्षप्राप्ति, उसे केवल गुरुकृपा से ही हो सकती है । गुरुकृपा के माध्यम से ईश्‍वरप्राप्ति की दिशा में अग्रसर होने को ही गुरुकृपायोग कहते हैं । गुरुकृपायोग की विशेषता यह है कि यह सभी साधनामार्गों को समाहित करनेवाला ईश्‍वरप्राप्ति का सरल मार्ग है ।
☀ गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुदेव महेश्वर...
विभिन्न योगमार्गों से साधना करने में अनेक वर्ष व्यर्थ न गंवाकर अर्थात अन्य समस्त मार्गों को छोडकर किस प्रकार शीघ्र गुरुकृपा प्राप्त की जा सकती है, यह गुरुकृपायोग सिखाता है ।
⚜️
गुरुकृपा होने के लिए गुरुप्राप्ति होना आवश्यक है । गुरुकृपा तथा गुरुप्राप्ति हेतु की जानेवाली साधना ही गुरुकृपायोगानुसार साधना है । गुरुकृपायोगानुसार साधना के विषय में सर्वांग से और व्यापक दिशादर्शन प्रस्तुत लेखमाला में किया है । इस पहले लेख में हम प्राणिमात्र के जीवन का उद्देश्य, विज्ञान की मर्यादा और अध्यात्म का महत्त्व, गुरुकृपायोगानुसार की जानेवाली साधना के सिद्धांत का विवेचन देखेंगे ।
⚜️
१. प्राणिमात्र के जीवन का उद्देश्य – आनंदप्राप्ति
मनुष्य ही नहीं, प्रत्येक प्राणिमात्र जन्म से अंतिम श्‍वास तक, अविरत सुखप्राप्ति होने हेतु संघर्षरत रहता है । सर्वोच्च एवं निरंतर प्राप्त होनेवाला सुख ही आनंद कहलाता है । संक्षेप में, आनंदप्राप्ति ही प्राणिमात्र के जीवन का एकमात्र उद्देश्य है । हम जीवन में अनेक विषय सीखते हैं; परंतु आनंद कैसे प्राप्त करें, यह नहीं सीखते । इस जगत में आनंदमय केवल ईश्‍वरीयतत्त्व है । अर्थात आनंदप्राप्ति के लिए ईश्‍वरप्राप्ति करना आवश्यक है ।
२. प्रत्यक्ष जीवन, विज्ञान की मर्यादा एवं अध्यात्म का महत्त्व
प्रत्येक के जीवन में कुछ प्रासंगिक घटनाएं घटित होती हैं । उदाहरणार्थ हमारे किसी निकटतम व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो जाती है; किसी का विवाह ही नहीं होता; किसी के बच्चे ही नहीं होते; बच्चे हुए भी तो केवल बेटियां होती हैं; किसी को चाकरी (नौकरी) नहीं मिलती; किसी का व्यवसाय नहीं चलता… कितना भी प्रयास करें असफलता ही मिलती है । ऐसा क्यों होता है, यह विज्ञान नहीं बता सकता । इस प्रश्‍न का उत्तर अथवा इन घटनाओं की तीव्रता कैसे न्यून की जाए, यह भी केवल अध्यात्मशास्त्र ही सिखाता है ।
३. साधना का अर्थ क्या है ?
अध्यात्मशास्त्र के दो भाग हैं – एक है सैद्धांतिक भाग । गीता, रामचरितमानस, ज्ञानेश्‍वरी, दासबोध इत्यादि ग्रंथों का अभ्यास अध्यात्म का सैद्धांतिक भाग है । दूसरा है प्रायोगिक भाग । इसमें शरीर, मन एवं बुद्धि से कुछ न कुछ कृत्य करना पडता है । इस प्रायोगिक भाग को ही साधना कहते हैं ।
४. गुरु
४ अ. गुरु की आवश्यकता
१. अकेले साधना कर अपने बल पर ईश्‍वरप्राप्ति करना अत्यधिक कठिन होता है । इसकी अपेक्षा आध्यात्मिक क्षेत्र के किसी अधिकारी व्यक्ति की, अर्थात गुरु अथवा संत की कृपा प्राप्त कर लें, संपूर्ण लेख प्राप्त करने के लिए अपना व्हाट्सएप नंबर दें ब्रह्मदत्त

Hindi Quotes by ब्रह्मदत्त त्यागी : 111336200
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now