Hindi Quote in Story by Rajesh Maheshwari

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हिम्मत

मुंबई से हैदराबाद एयर इंडिया का हवाई जहाज जा रहा था। हैदराबाद के पास अचानक ही मौसम खराब हो जाने के कारण विमान हिचकोले खाने लगा। इससे सभी यात्रियों में दहशत होने लगी तभी सीट पर बैठे एक दस वर्षीय बालक ने अपने सहयात्री से पूछा कि अंकल इस हवाई जहाज में क्या हो रहा है ? वे मुस्कुराते हुए बोले बेटा कुछ नही जैसे तुम कभी कभी खेलते हो वैसे ही विमान की भी इच्छा खेलने की हो रही है और इसी कारण यह ऊपर नीचे होकर मनोरंजन कर रहा है। यह सुनकर वह लडका हँसा और इस घटना का आनंद लेने लगा। दूसरी तरफ एक महिला यात्री जो कि विमान में यात्रा के दौरान राम नाम की माला जप रही थी, घबराकर उसके हाथ से माला छूट जाती है। वह एयर होस्टेस को बुलाकर पूछती है कि क्या हमारा विमान टकराने वाला है। वह एयर होस्टेस मुस्कुरा कर कहती है कि नही बिल्कुल नही आप भगवान के प्रति आस्थावान महिला है तब ऐसा कैसे हो सकता है। आप निष्चिंत रहे, कोई दुर्घटना नही होगी। तीसरा यात्री अपने सहयात्री को एक लिस्ट दिखाकर कहता है कि इतना रूपया मुझे लोगो से वसूलना है अगर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो मेरा काफी नुकसान हो जायेगा। उसका सहयात्री उसको कहता है कि ऐसी स्थिति में तुमको रूपये याद आ रहे हैं, यहाँ तो हम सब की जान पर आ बनी है। भगवान से प्रार्थना करने की जगह तुम अपने नुकसान और उधार वसूली के बारे में सोच रहे हो। चौथे यात्री इस संभावित दुर्घटना से बचने के लिए भगवान से तरह तरह की मन्नतें माँगने लगा। हवाई जहाज के पायलट काफी अनुभवी थे और उन्होंने जोखिम का सामना करते हुए बिना किसी भय के अपने अनुभव से विमान को सुरक्षित हैदराबाद में उतार लिया। अब सबकी जान में जान आ गयी और चेहरे पर मुस्कुराहट दिखने लगी। किसी ने सच ही कहा है कि यदि परिस्थितियाँ विपरीत भी नजर आ रही हो तो भी हमें मन से डर निकाल देना चाहिए और संयम रखते हुए उस कठिन समय के समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए या आत्मविश्वास के सहारे कठिन समय का सामना करना चाहिए।

Hindi Story by Rajesh Maheshwari : 111276386

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now