Hindi Quote in Poem by Brijmohan Rana

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुदंर कविता ..
हसीन ख्वाबों को पलकों पर ,अपनी कभी तो सजाया करो ।
प्रेम की बारिश में कभी कभी ,तो भीग जाया करो ।।
दर्द का बोझ ले के ,अकेले अकेले क्यूं सिसकते हो ।
अपने गमो को यूं न ,हमसे अब छिपाया करो ।।
सच है तेरी खामोशी हर समय ,चुभती रहती मुझको ।
मेरी उलझनो को इस तरह ,न ओर बढाया करो ।।
यूं तो हर शख्स अपने आप में ,गुम सदा रहता हैं ।
कुछ रस्में उलफत की ,हमसे भी निभाया करो ।।
कसम से ये दिल चमन तेरी ,यादों के फूलो से ही महकता हैं ।
चंद धडी फुरसत में रुबरु हो कर ,अपने दीदार कराया करो ।।
एक खुशी सी मिल जाती है ,तुम्हारे पास आने से ।
प्यार में तुम कभी कभी तो ,खिलखिलाया भी करो ।।
बृजमोहन रणा ,कश्यप ,धंबोला ,हाल .अमदाबाद ।

Hindi Poem by Brijmohan Rana : 111261145
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now