अतिशय भयानक है संसार
कानून बहुत बनते हैं कागजों पर
पर बेटी होती
हर वक्त वहशियत का शिकार
माँ बहन बेटी पत्नी
ही सृष्टा हैं
पर हरबार होता इनकी भावना का व्यापार
क्रांति कहने से नहीं आती
करना पडता है इस हेतु
सामाजिक प्रणाली पर प्रहार
अपनी बेटी बेटी है
फिर क्यों होता अत्याचार
#अनामिका