Hindi Quote in Poem by Satish Malviya

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# काव्योत्सव २.० # भावना प्रधान

फिर वही रात है
फिर वही फसाने है
कलम मेरी मसरूफ़ है
रचने नए तराने हैं।

सोच को शब्द में
मै पिरोऊं कैसे
कुछ शब्द मेरे अपने हैं
कुछ शब्द बेगाने हैं।

दिल कहता है कुछ लिखने को
लेकिन दिमाग़ रोक देता है
कहता है मुझसे तुझे
रिश्ते भी तो निभाने हैं।

नए शब्द तकल्लुफ करते हैं
समानें को मेरी रचना में
अभी दिल बहला लो इनसे
जो शब्द थोड़े पुराने हैं
फिर वही रात है
फिर वही फसाने हैं।

Hindi Poem by Satish Malviya : 111163556
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now