#Kavyotsav -2
उसकी नजर में हम न समाये तो क्या करें?
रूठे सनम को हम न मनाये तो क्या करें?
चार दिन तो मिले हैं मुस्कुराने के लिए l
खुशी हमारी हम न जताये तो क्या करें?
बहोत परेशान किया है पिछले दिनो आपने l
क्यो ना तुम्हें ही हम न सताये तो क्या करें?
दिल ही दिल में रखकर दिया था लेकिन अब l
वो बात दिल की हम न बताये तो क्या करें?
सखी
दर्शिता बी शाह
५-५-२०१९