Hindi Quote in Poem by DHIRENDRA SINGH BISHT DHiR

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

“जिन्दगी को लड़ते देखा मैने”

जिन्दगी को अक्सर
लड़ते देखा है मैने।
हर रोज संघर्षो के बीच,
गुजरते देखा है मैने।
हर शख्स को
मंजिल की चाहत में
बढ़ते देखा है मैने।
मुश्किलों को आसान
बनते देखा है मैने।

जिन्दगी को अक्सर
लड़ते देखा है मैने।
हर शख्स काँटों में सफर करते देखा है मैने।
किस्मत के पन्नों में
तकदीर को चमकते देखा है मैने।
जिन्दगी की दौड़ को
हार जीत का सफ़र तय करते देखा है मैने।

जिन्दगी को अक्सर
लड़ते देखा है मैने।
राहगीर को अक्सर,
मंजिल के लिये
भटकते देखा है मैने।
कोशिश के मंत्रो को जप कर,
सफलता को करीब देखा है मैने।

हार का अनुभव और जीत की
चाहत को एक साथ देखा है मैने।
तूफानों में भी जिन्दगी को जीते देखा है मैने।
मेहनत के भागीदारों को
ऊँचाइयों पर चमकते देखा है मैने।

जिन्दगी के दाँव में
किस्मत आजमाते,
लोगों को देखा है मैने।
हर शख्स को भीड़ से
आगे निकलते देखा है मैने।
जिन्दगी को अक्सर
लड़ते देखा है मैने।
© धीरेन्द्र सिंह बिष्ट

Hindi Poem by DHIRENDRA SINGH BISHT DHiR : 111161358
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now