English Quote in Poem by Zindagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

kavyotsav-2

एक सुकून तो मिलेगा
ये सुकून न जाने
किस रात में मिलेगा
ये ख्वाहिश और
सब्र रखती हूं
जब भी मिलेगा
दिल खोलकर मिलेगा
न जाने इस बैचेनी का
कितना वक्त बचा है
जाने को जैसे इसका
मन ही नहीं करता है
पर खुश हो लेती हूं
ये सोच कर
हुआ अगर बुरा तो
अच्छा भी जरूर होगा
लगता है जैसे किस्मत में
मेरे ही सब लिखा है
जो भी तुम को मिलेगा
वो बाद मे मिलेगा
ये नींद न जाने क्यूं
गायब सी हो गई है
जैसे किसी ने इसको
मरोड़ सा दिया है
जिस्म तो बाकी है
पर दिल चटक रहा है
उम्मीद पर टिकी हूं
एक सुकून तो मिलेगा

English Poem by Zindagi : 111158133
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now