याद जब गुजरे जमाने आएँगे ।
आँख में आँसू पुराने आएँगे ॥
है तकाजा उम्र का अब आँख में ।
बारहा गुजरे जमाने आएँगे ॥
आ सके ना वो समय पर ईसलिये ।
याद उन को कई बहाने आएँगे ॥
छेड दो ना इस सुरीले वाध को ।
प्रेम के मीठे तराने आएँगे ॥
बिदिया, काजल व पायल झुमका ।
हुश्न को सुंदर बनाने आएँगे ॥