दिखावे में किए भण्डारों से
मेरी बिगड़ी नहीं बनाई गई...
भूखें को दो रोटी क्या दी,
आत्मा की खूब तराई हुई....।

बांटें कंबल सैकड़ों मैंने
मीडिया की नज़र में आने को...
ठंड से मरते को माचिस दी,
आमदनी लगे गरमाई गई....।

जब छोड़ दिखावे चुपके से
मैं बनी सहारा अपनों का....
उस खुदा के संग ,अपनों द्वारा,
मेरी हस्ती पलकों पे बिठाई गई।।


सीमा शिवहरे "सुमन"

Hindi Quotes by Seema Shivhare suman : 111072689

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now