उस आदमी को देखिये
सुबह पूजा-पाठ करते हुए,
अपने कार्यालय जाते हुए,
सड़क पर दौड़ते हुए,
फाइलों में झांकते हुए,
फिर फाइलों को दबाते हुए,
इधर-उधर हाथ बढ़ाते हुए।

आदमी को देखिये,
आदमी अलग-अलग जगह,
तीन-चार टुकड़ों में बँट जाता है।

*महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111061544

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now