प्रचंड इस वेग में
यही तो एक बात है,
अखण्ड इस विचार में
प्रचंड राष्ट्र भाव है।

सहस्र बरसों की वेदना
वेदना ही उत्पत्ति है,
उठो,उठो भारती
दिव्य ही स्वभाव है।

चलो, कीर्ति पथ पर
असंख्य भाव भरे हैं,
इसी वेग के साक्षी
विजय ही स्वभाव है।

पूर्वजों के ऋण का
उऋण ही ताज है,
शक्ति ही सारथी
प्रचंड वेग ही महान है।
उठो,उठो भारती
यही शुभ मुहूर्त है।
***** महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111060666

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now