Hindi Quote in Story by Anoop Tiwari

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता:- ये दूरियाँ


नेह से बंधे धागे प्यार के
न तुम संभाल सके न मैं ।
पूरी करते रहे सभी जिम्मेदारियाँ 
न पीछे तुम हटे ,न मैं।

इक -इक कदम भी आते करीब 
तो मिट जाती दूरियाँ।
एक होने को हमदम
न आगे तुम बढ़े, न मैं ।

खाई थी कसमें फलक तक
साथ चलने की।
इक-दूजे का साथ निभाने को
न तुम चल सके, न मैं।

यूँ तो बिन तेरे, कोई शिकवा
नहीं मुझे जिंदगानी से।
बस अंदर ही अंदर घुटते रहे
न खुलकर तुम जी सके, न मैं।।

??????
सीमा शिवहरे "सुमन "
भोपाल ।

-- Seema Shivhare suman

मातृभारती के माध्यम से साझा किया.. https://www.matrubharti.com/bites/111046311

Hindi Story by Anoop Tiwari : 111046340
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now