Hindi Quote in Microfiction by ओमप्रकाश प्रकाश

Microfiction quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Lovememummy

आदरणीय मां
प्रणाम ।
आप ने मेरे लिए बहुत दुख देखे हैं । इसलिए मैं आप को अपने से अलग नहीं कर सकती हूं । आप का कहना सही है --मैं कब तक जीवित रहूंगी । तू अपना घर बसा ले । लड़का अच्छा है। शादी कर ले।
मगर मां , मैं शादी नहीं करूंगी । आप ने मुझे घर-घर बर्तन मांज कर, कपड़े धो-धो कर पढ़ाया हैं। आप को अकेले नहीं छोड़ सकती हूं ।
आप को मैं अपने प्राणों से ज्यादा चाहती हूं । इसलिए उस लड़के से कह दिया है कि मैं आपसे शादी तभी करूंगी जब आप मुझे अपनी मां को आजीवन अपने साथ रखने के लिए हां नहीं कह देते हैं ।
देखना है कि वह लड़का क्या जवाब देता है ?
आपकी बेटी
गीता क्षत्रिय
रतनगढ़ मध्यप्रदेश
94240 79778

Hindi Microfiction by ओमप्रकाश प्रकाश : 111043451
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now