Hindi Quote in Blog by Arnav Kamra

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#LOVE YOU MUMMY#

प्यारी माँ,
होस्टल में रहकर मुझे पता चला कि आप मेरे लिए क्या हो। खुद भूखे रहकर मुझे खिलाना, मेरे बीमार होने पर रात-रात भर जागना। आप बिना कुछ कहे ही मेरी हर बात समझ जाती थीं और एक मैं था कि आपके दर्द को समझ ही नहीं पाया। मुझे याद है वो दिन जब आपने मुझसे होस्टल जाने की बात कही थी और मैंने आपको कितना भला बुरा कहा था। आज एहसास हुआ कि आप सही थीं। मेरे उज्ज्वल भविष्य के लिए ही आपने अपने दिल पर पत्थर रखकर मुझे होस्टल भेजा था। जो पढ़ाई मैंने होस्टल में रहकर की, वह घर रहकर कभी नहीं कर सकता था। आपका यह एहसान अपना सब कुछ देकर भी नहीं चुका पाऊंगा। अब मैं आपको दुनिया की घर खुशी देना चाहता हूं।
आपका अर्णव

Hindi Blog by Arnav Kamra : 111043362
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now