प्यारी मम्मी,
मेरी पहली दोस्त, पहला प्यार और पहली गुरु सब आप हैं। जब मैंने इस दुनिया में आँखें खोली तो आपके प्यार और स्नेह ने मेरा स्वागत किया। हम साथ खेले और ख़ूब लड़ें भी।
सिर्फ़ आप ही हैं जो कभी माँ बनकर, कभी दोस्त बनकर तो कभी गुरु बनकर मेरा हर स्थिति में साथ देती हैं। हर रिश्ते को प्यार से संजोना आपने सिखाया है मुझे।
आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे ऊपर बना रहे और मैं भी आपकी तरह एक अच्छी माँ बन पाऊँ ऐसी भगवान से प्रार्थना करती हूँ।
आपसे बहुत प्रेम करने वाली आपकी बेटी,
निकिता
#LoveYouMummy