Hindi Quote in Blog by Varuna Mittal

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# LOVE YOU MUMMY
प्यारी माँ, 1
दो दिन बाद कारवांचैथ है। सोचा, अपनी कोई साड़ी तैयार कर लूँ। जैसे ही संदूक खोला, तो विदाई के समय आपकी दी हुई साड़ी नजर आ गई। वास्तव में वह साड़ी नहीं थी। आपके द्वारा दिया गया आशीर्वाद और शिक्षा थी। आपने ही मुझे घर व बड़ों के प्रति जिम्मेदारी सिखाई। आपने विरासत में जो संस्कार दिए उनके चलते ही मैंने प्यार व सम्मान पाया। शादी के दस साल बाद भी मुझे आपकी हर छोटी-बड़ी बात याद है। वो आपका लाड़-प्यार करना, वो डाँटना, बात-बात पर सीख देना। लेकिन सच कहूं, माँ, हर पल मैं आपकी उन बातों को याद करती हूं। आपके जैसी मां पाकर में खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। अपना प्यार व आशीर्वाद सदा मुझ पर बनाए रखना।
आपकी बेटी
वरूणा

Hindi Blog by Varuna Mittal : 111043356
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now