#LoveYouMummy
प्यारी माँ
आपने केवल अपने रक्त से सींच कर मेरे शरीर का निर्माण ही नहीं किया बल्कि अपनी मेहनत व प्यार से मेरे व्यक्तित्व को सींच कर उसे सुदृढ़ भी बनाया है।
माँ आपने सदा ही मुझे सकारात्मक दृष्टिकोंण अपनाने के लिए प्रेरित किया। आज वही सकारात्मकता जीवन के कठिन दौर में मुझे बल प्रदान करती है।
माता और संतान का रिश्ता बहुत गहरा होता है। आपको गए ग्यारह वर्ष हो गए किंतु आपके होने का एहसास अभी भी है। जब तक मेरा वजूद रहेगा तब तक आप मेरी प्रेरणा बन कर मेरे मन में जीवित रहेंगी।