रूमानी
आओ थोड़ा थोड़ा सा रूमानी हो जाएँ !
साथ चलें, प्यार करें,एक-दूजे में खो जाएँ, बस खो जाएँ !!
पलभर को आओं, दुनिया को भूलें
पलभर को आओं, खुशियाँ बटोरें
पलभर को अपनी यादे संजो लें
देखें मीठे सपने और सो जाएँ , सो जाएँ !
आओ थोड़ा थोड़ा सा रूमानी हो जाएँ !!
सागर की लहरों से लहरायें
उड़ते पंछी से पंख पायें
अम्बर पे बादल से मिल आयें
प्यार की मीठी मदहोशी में खो जायें, खो जाएँ!
आओ थोड़ा थोड़ा सा रूमानी हो जाएँ !!