#Kavyotsav
वक्त को पहचान
वक्त को पहचान कर
लकीरों को मुट््ठी में ले थाम।
लम्हा- लम्हा सरक गया तो
फिर न कुछ हाथ आयेगा।
बिखरे हुए पन्नों के समान
लम्हा भी निकल जायेगा।
विषाल वृृक्ष भी था मैं कभी
षाख से पत्ते गिर गए सारे।
रह गया मैं पत्र विहीन बेकार,
राहगीर भी अब नहीं रुकते,
नहीं लेता कोई मेरे तले विश्राम।
---अर्चना सिंह ‘जया’