Hindi Quote in Shayri by Dipti Methe

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav
बचपन..!
क्या दिन थे वो बचपन के,
जब चाँद हमारे मामा हुआ करते थे |
माँ को लोरी सुनते ही सो जाते थे |
दोस्तों से मिलने घरसे भाग जाते थे |
बारिशों में भीगते मौज करते थे,
पानी में नांव छोड़ ताकतें रहते थे |
स्कूल की दीवारें मंदिर सी लगती थी,
टिफ़िन की रोटी दावत सी लगती थी |
आज लगता है बेकार ही बड़े हो गये,
चंदा मामा हमारे मून हो गये |
अब नींद की गोलियाँ भी रास नहीं आती,
क्या करें कमबख्त आजकल नींद नहीं आती |
दोस्तों से मिलने की वजह ढूंढ़ते हैं,
मिल भी लिये तो भागने का बहाना ढूंढ़ते हैं |
बारिशों में भीगना अब पागल क़रार देती हैं,
कागज़ की वो नांव मुझे ताकती रहती हैं |
ऑफ़िस की दीवारों में घुटन सी होती हैं,
टिफ़िन की रोटी जेल की रोटी सी लगती है |
बचपन से बड़े होने की चाह में,
जिंदगी रफ़्तार से जीने की राह में,
छूट गये कितने लम्हें वो प्यारवाले |
छूट गये वो दोस्त अपना कहनेवाले
अच्छे ही थे वो दिन बचपनवाले,
नहीं देखने हमें ख़्वाब बड़ोवाले |

By Dip

Hindi Shayri by Dipti Methe : 111033270
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now