Hindi Quote in Shayri by spoken_by_heart ketki verma

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#kavyotsav #love #pyaar

Aaj bhi hai.....

दो पल की दास्ताँ थी हमारी,
पर लगती क्यों सदियों से भी लम्बी है ।
गुम सुम रहते है उधर वो भी
और खोये खोये यहाँ हम भी है ।
बिताये थे चंद लमहें साथ जो,
यादें हर पल की सताती आज भी है ।
रब की न जाने मर्ज़ी थी क्या,
ये सोचकर हैरान हम आज भी है ।
चुराई थी कुछ मुस्कुराहटें ,
उनकी खिलखिलाहट कानो में आज भी है ।
थामा था हाथ जो भरोसा करके,
उनकी खुशबु ज़ुल्फ़ों में आज भी है ।
जुदा होना शायद मंज़ूर था किस्मत को ,
दिन रात दुआओं में नाम उनका आज भी है । ज़िन्दगी में कही किसी मोड़ पर मिलेंगे ज़रूर,
दिल में उम्मीद, ये आस, आज भी है ।

Hindi Shayri by spoken_by_heart ketki verma : 111031279
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now