#MERAKRISHNA
कृष्ण के बाल्य और युवक अवस्था के दोनों ही रूप बहुत मोहक और आकर्षक है लेकिन जीवन के कठिन समय में मेरे लिए कृष्ण कभी अर्जुुन के सारथी रूप में,कभी ईश्वर के संदेश वाहक के रूप में तो कभी स्वयं ईश्वर के ही रूप में सामने आए हैं और मुुझे कर्मफल में आसक्त्ति ना रखने,सच्चाई और धर्म की राह को अपना कर्तव्य मान कर उस पर चलने के लिए अपने परिजनों के विरोध की भी परवाह ना करने और ईश्वरप्रदत्त रुचि
गुण,धर्म,स्वभाव के अनुसार अपनी आजीविका का चयन करने की सीख देेेते हुए सामने आए हैं।