#MERAKRISHNA
'मेरा कृष्णा'
ग़ज़ल
हसमुख गोवाणी
अहमदाबाद
"तुम गोप गोपी तुम नंदनंदन
तुम बाँसुरी होठ पर के हो स्पंदन
नहीं राधिका नृत्य करती अकेली
हमने भी लगाया तुम्हारा ही चंदन
तुम्हारा वदन श्याम कितनासुहाना
देखा है हमने जबसे एक खंजन
त्रिभंगीअदा और रसीला अभिनय
सबसे सवाया तुम्हारा है रंजन
तुम सारथि चक्रधर भी तुम्ही हो
तुम श्लोक गीता तुम्ही हो निरंजन
-हसमुख गोवाणी,
C-1303,
'सत्यदीप हाईट्स'
टॉरेन्ट पॉवर स्टेशन के पास,
मकरबा रोड़,
अहमदाबाद।
मो:9979133994.