प्यार का नशा दिल को बहुत है,
देश की बातें शिखर सी प्रिय हैं
जो कहना था, कह तो दिया
नशे ने हमारा परिचय तो दिया है।
प्यार के नशे में सदियों चले हैं
आँखें देश से मिली भी बहुत हैं,
उम्र की दराज में जो चिट्ठी पड़ी है
उसमें दिल की कहानी लिखी है।
***महेश रौतेला