जय आगे है, हम आगे हैं
झंडा हमारा खड़ा हाथ में
जय आगे है,हम आगे हैं,
सारे विश्व को बात बताते
गीत हमारे गूँज रहे हैं।
सुन्दर हिमालय कहता है
ठंड है, चमक है, ऊँचाई है,
नभ का सुन्दर हावभाव है,
भारत की सीमा पर, युग-युग तक बैठे रहना है।
झंडा ऊँचा फहर रहा है,
दिशा हमें दिखाता है,
जय का स्वाद याद दिलाता,
जय आगे है, हम आगे हैं।
झंडा लहराता खड़ा हाथ में
सहस्र संदेश कहता है,
आजादी का चिह्न यही है,
हम आगे हैं, जय आगे है , संदेश विशाल सुनाता है।
** महेश रौतेला