#कांधो पर एक ज़िम्मेदारी#

वाह! क्या शौक़ हुआ करते थे
क्या लिखा करता था मैं!
अगर किताबों के वरक़ मिलते
तो आज क्या से क्या होता।

लेकिन अभी तो शेख़चिल्ली हूं बस
जिसे मिली थी झोपड़पट्टी
जिसे मिली थी ज़िम्मेदारी
जिसे मिली थी लानत - मलामत
जिसे मिली थी मज़दूरी

जिसपर थी गाली की बारिश
जिसपर थी मेहनत की बारिश
जिसपर थी भूख की बारिश
जिसपर थी तोहमत की बारिश

जो रात रात भर काम करता
दिन दिन भर खाना न खाता
शाम सवेरे सो न पाता
बचे वक़्त में सोचता रहता

कैसे किताबों के वरक़
बदल देते हैं जिंदगी?
कैसे शब्द सिखा देते हैं
बदले कैसे ज़िंदगी?

-Azoorey

Hindi Thought by Azoorey : 112037804
Azoorey 2 month ago

Thank you ☘️

Anamika 2 month ago

बहुत कुछ महसूस करा गई ये कविता। 🥺❤️ जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छूटते देखना और फिर भी उन्हें याद करते रहना… ये दर्द बहुत सच्चा लगा। खासकर किताबों के वरक वाली बात दिल में उतर गई। बहुत खूबसूरती से लिखा है। 💖

jagrut Patel pij 2 month ago

बहोत अच्छा

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now