आया जन्मदिन आया,
सबने लड्डू खाया
नंद लाला का जन्मदिन आया
झूम रही है मथुरा, झूम रहा वृंदावन
गा रही है गोकुल नगरी
बरसाना नृत्य करे होकर मगन
मेरे कान्हा का जन्मदिन आया
मुरलीवाले का जन्मदिन आया
प्रभु ने अमृत बरसाया
सज रहे मंदिर, सज रहे चौबारे
सज रही गलियां, सज रहे द्वारे
बन रही मिठाइयां,
बज रही बधाइयां,
जन्माष्टमी का शुभ दिन आया
कान्हा ने प्यार लुटाया
आया जन्मदिन आया
मेरे कान्हा का जन्मदिन आया
---
डॉ वंदना शर्मा नई दिल्ली