उपाय यानी कि Remedies पर प्रश्न।
--------------------------::------
*प्रश्न : क्या टोने टोटके काम करते है?*
उत्तर: टोने टोटके, शगुन अपशगुन, यह सब पारंपरिक लोकवाद के आधार पर समाज में प्रचलित है। और इसके पीछे केवल मान्यताओं का प्रभाव है। जब कोई एक समाज किसी एक बात पर सामूहिक रूप से विश्वास करता है, तो वहीं बाते परंपरा के रूप में आने वाली पीढ़ियों को भी बताता है, इस तरह से पीढ़ियों से अंधविश्वास चलता आ रहा है।
मूल रूप से टोने टोटके के पीछे इंसान का भय और लोभ काम करता है। रावण संहिता, लाल किताब, काली किताब जैसे कुछ ग्रन्थ जो ऐसे टोटको का समर्थन करते है। अब यह किताबें जिस समय में लिखी गई उस समय जन सामान्य में तर्क और विज्ञान का बहुत प्रभाव नहीं था, और श्रद्धा के आधार पर समाज में बहुत सारे नियम और आचार व्याप्त थे।
अब आप टोटके करोगे तो उसमें सफलता की संभावना महतम 50-50% रहेगी।
मतलब १० लोग अगर यह करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा 5 लोगों को लाभ होगा, इस संभावना के आधार पर टोने,टोटके की दुकान चलती है, जो पूर्ण रूप से विश्वास योग्य नहीं है।