वो कहते हैं — हम क्या-ही लिख देंगे,
अब क्या बताएं… की हम क्या-ही लिख देंगे,
हम इन्हे भी लिख देंगे, हम उन्हें भी लिख देंगे,
लिखने को तो हम तुम्हे भी लिख देंगे,
और क्या ये इश्क़, इबादत, दिल, दरिया, आशिक़ी की बात करते हो,
अरे… लिखने पर आएँ तो तेरी तकदीर की स्याही भी लिख देंगे ✍️✨
और मत किया करो हमें हेरा,
ये कह-कह कर कि लिखना-विखना तुम्हारे बस की बात नहीं।।
शुक्र करो कि मिले नहीं हैं तुम्हारी अम्मी से अब तक, वरना
2 पल की मुलाकात में तेरा और मेरा ब्याह-ही लिख देंगे! 💍😎
हाँ मैं जानता हूँ कि करते हो पसंद मुझे मन ही मन तुम-भी लेकिन,
इश्क़-ए-इज़हार तुम्हारे भी बस की बात नहीं।
क्या लिखने के तंज़ हमें बार-बार देते रहते हो,
इशारा दो ज़रा लिखकर, तुम भी हमें…
इज़हार-ए-इश्क़ को हम हाँ-ही लिख देंगे! 💕
****क्या अब भी पूछोगे कि हम क्या-ही लिख देंगे?****
*Man_Ka_Zharonkha*
✍️Sandeep Devada
https://www.instagram.com/man_ka_zharonkha