समाज और माँ—दोनों ही यह बर्दाश्त नहीं कर पाए कि एक इंसान, जिसे उन्होंने 'पिंजरे' में रखना चाहा था, वह उड़ना कैसे सीख गई। सच तो यह है कि लोग तब तक आपको 'अच्छा' कहते हैं जब तक आप उनके बनाए नियमों में दबकर रहती हैं। जैसे ही आप अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती हैं, आप 'गलत' हो जाती हैं।
एक बार एक लड़की जो कि बहुत सुंदर समझदार थी।लेकिन उसकी मां उससे बहुत नफरत करती थी,वह उसे रोज मारती और कभी कभी रात को किसी भी टाइम घर से बाहर निकाल देती।
एक दिन उस लड़की ने किसी लड़के से लव मैरिज कर ली,आज वो लड़की खुश है अपनी जिंदगी में...
लेकिन जब उस लड़की ने लव मैरिज की तो गांव वालों ने उसके बारे में बहुत कुछ उलटा बोला,जैसे भाग गई,गलत थी और भी बहुत कुछ ...
मेरा सिर्फ आपसे इतना पूछना है कि की इन सब में गलत कौन था?
वो लड़की जो शादी से पहले अपने मां से रोज पिटती थी और शादी के बाद खुश है।
वो मां जो उसे बिना बात के प्रताड़ित करती थी।
या वो लोग जिन्होंने कभी उसकी मां का विरोध नहीं किया जो रोज मारती और रात को किसी भी टाइम घर से निकाल देती और आज जब वो खुश है तो उस पर कलंक लगा रहे है
अपनी राय कमेंट जरूर करें..
आपकी राय मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
#Matrubharti
#HindiKahani
#SamajikKahani
#JivanSangharsh
#StriShakti
#ParivarikRishte
#HindiSahitya
#Kahani
#Zindagi
#SahiYaGalat
#AatmaKatha
#Vichar