माँ जैसी स्त्रियाँ
माँ जैसी स्त्रियाँ
माएँ रूपांतरित हो जाती हैं
पत्नी, बेटी और बहन के रूप में;
पर बाप, भाई, पति का रूपांतरण
आज तक न हो सका माँ के रूप में।
अर्थात पुरुषों को
माँ के पश्चात भी
माँ जैसी स्त्रियाँ मिल जाती हैं,
किन्तु स्त्रियों के स्त्रीत्व के हाथों
कभी लग न सकी ये स्त्रियाँ।
पर कभी सोचा है क्यों..?
softrebel