मेरा कोई तस्वीर नहीं
कहने से शहर में कोई अपना नहीं होता,
जो साथ में चले, वह भी अपना नहीं होता।
जो होता है अपना, वह कभी साथ नहीं होता है,
तस्वीर खिंच जाती है जिन अपनों के साथ, वे अपने नहीं होते।
तस्वीर-तस्वीर की बात करें, खनक सिक्कों की सुनें,
तस्वीर बन जाए, मगर वह तस्वीर अपनों की नहीं होती।
धरती नहीं, वह चाँद की बातों में उलझाए,
प्रेम रूपी महक बताए।
वह बाग में रहना छोड़ दो, जो अपनों में अपनों को उलझाए।
रास्ते में फूल बिछाए, वह अपना नहीं होता,
पत्थर में उम्मीद दिखाए, ऐसी अपनों की कहानी नहीं होती।
कहे न, कर के दिखाए शहर में वह,
चले न साथ में, तस्वीर बना के दिखाए वह।
— एस.टी.डी. मौर्य ✍️
#stdmaurya