क्या है दोस्ती ?
किसी ने हमसे पूछा, क्या है दोस्ती ?
हमने कहा उसे कभी न याद करना है दोस्ती।
क्योंकि वो तो कभी भुलाया ही नहीं जाता।
किसी ने हमसे पूछा, क्या है दोस्ती?
हमने कहा उसके साथ एक ही टिफिन को शेयर करना है, दोस्ती।
क्योंकि उसे खिलाए बिना हमसे खाया नहीं जाता।।
किसी ने हमसे पूछा क्या है दोस्ती?
हमने कहा उसके साथ एक ही बैंच पर बैठकर ,पढ़ना है दोस्ती।
क्योंकि उसके बिना हमसे स्कूल जाया नहीं जाता।।
किसी ने पूछा क्या है दोस्ती
हमने कहा उसके साथ हरी घास पर बैठकर घंटों गप्पे लड़ाना है ,दोस्ती ।
क्योंकि उसे सुने बिना हमसे रहा नहीं जाता।
किसी ने हमसे पूछा, "क्या है दोस्ती?" हमने कहा, "उसके साथ कितना भी झगड़ लें, आखिर में उसी के लिए लड़ना ही दोस्ती है।" क्योंकि जब बात दोस्त पर आती है, तो हमसे सहा नहीं जाता। क्या यही है दोस्ती? हाँ, यदि मैं कहूँ तो यही है दोस्ती
राखी