चेहरे से उतनी सुंदर नहीं,
अपनी सादगी से महकती हूं। दिल साफ है मेरा, मन में जो आए वह बात कहती हूं।
अंदर से भले टूट जाऊं, पर दूसरों को हंसाने का हुनर रखती हूं।
आज के दौर की लड़की हूं मैं,
पर संस्कार पुराने रखती हूं। गर्व है मुझे मेरे मां बाप की परवरिश पर,
जिसके लिए भी रहती हूं,
ताउम्र वफादार रहती हूं। कुछ गिने-चुने लोग हैं मेरी जिंदगी में,
जिसे मैं बेतहाशा प्यार करती हूं।