Hindi Quote in Poem by Manshi thakur

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम

अयोध्या की गलियों में गूंजा था एक नाम,
राम-नाम की ध्वनि से महका था हर धाम।
पिता का वचन निभाने चले गए वन को ,
बन गए त्याग और धर्म की मिसाल ॥

सीता संग लक्ष्मण , साथ धर्म का चला,
रावण का घमंड भी धूल में मिला।
सेतु बना , पत्थर भी तैरने लगे जल पर ,
भक्ति में ताकत है, ये जग को दिखा गए।

वन के कष्टों में भी धीरज न टूटा ,
धर्म के पथ से कभी पांव न छूटा ॥
हनुमत की भक्ति, सुग्रीव का साथ ,
सबके बल से धर्म ने जीती थी हर बात ॥

राम नाम जपते ही मिटते संकट सारे ,
मर्यादा में जीना उन्होंने सिखाया हमें ॥
सच, प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाया ,
मानवता का सबसे ऊंचा आदर्श दिखाया ॥

आज भी हर दिल में बसे हैं प्रभु श्रीराम ,
आदर्शों के वो दीपक जलाते हैं हमे ॥
जब जब दुनिया भटकेगी राह दिखाएंगे ,
राम राज्य का सपना फिर से साकार करेंगे ॥

Manshi thakur

Hindi Poem by Manshi thakur : 112029814
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now