मीठी वाणी
एक राजा की सुनो कहानी
एक थी उसकी प्यारी रानी
राजा को लगती भूख बहुत
रानी को आती नींद बहुत
रानी खाना बनाए कैसे
राजा भूख भगाएं कैसे
एक दिन दोनों में हुई खूब लड़ाई
एक-दूजे पर की तानों की खूब चढ़ाई
रानी थककर रोने लगी
राजा थककर सोने लगा
सुबह जब दोनों की आँख खुली
अपनी-अपनी गलती का अहसास हुआ
दोनों ने अपनी गलती मानी
नहीं लड़ेंगे फिर कभी दोनों ने ठानी
खत्म हुई ये कहानी
गुस्सा ना करो पी लो पानी
ये दुनिया है आनी-जानी
सबसे बोलो मीठी वाणी
डॉ वंदना शर्मा